इराक़ की राजधानी बग़दाद और सलाहुद्दीन प्रांत में दो बम धमाकों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।
शनिवार को उत्तरी बग़दाद के ताजी इलाक़े में एक बम विस्फ़ोट में 2 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।
हालिया हफ़्तों में बग़दाद में भीषण बम धमाके हुए हैं, जिनमें सैकड़ों लोग अपनी जानों से हाथ धो बैठे हैं।
शनिवार को ही इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के शरक़ात में इराक़ी शरणार्थियों के बीच एक बम धमाका हुआ, जिसमें 6 लोग हताहत और 8 अन्य घायल हो गए।
इराक़ में आतंकवाद विरोधी बलों के एक कमांडर अब्दुल वहाब साअदी के अनुसार, इराक़ी सेना फ़ल्लूजा शहर के चारो ओर एक खाई खोदेगी, ताकि इस शहर को पुनः तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के हमलों से सुरक्षित रखा जा सके।
24 जुलाई 2016 - 05:48
समाचार कोड: 767595
इराक़ की राजधानी बग़दाद और सलाहुद्दीन प्रांत में दो बम धमाकों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।